1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP Board Results 2018: 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने 10वीं में किया टॉप, यहा देखें रिजल्ट

UP Board Results 2018: 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने 10वीं में किया टॉप, यहा देखें रिजल्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Apr 29, 2018 01:42 pm IST

फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य ने 12वीं के नतीजों में 466-466 नंबर हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। वहीं, कक्षा 10वीं में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने 96.33% के साथ टॉप किया है...

students- India TV Hindi
students

up board result 2018: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने आज 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर नतीजे जारी किए हैं। नतीजों में 78.81 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों के पास होने का प्रतिशत 72.27 है। स्टूडेंट्स upmspresults.up.nic.in, indiaresults.com, examresults.net और results.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

10वीं में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने 96.33% के साथ किया टॉप

यूपी बोर्ड के अधिकारी अवध नरेश शर्मा रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और बाराबंकी के आकाश मौर्य ने 12वीं के नतीजों में 466-466 नंबर पाकर टॉप स्थान हासिल किया है। वहीं, कक्षा 10वीं में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने 96.33% के साथ टॉप किया है। हाईस्कूल का पास प्रतिशत 75.16 फीसदी और इंटरमीडिएट का 72.43 फीसदी रहा।

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक संचालित की गई थीं। इन परीक्षाओं में 66,37,018 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 36,55,691 और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 29,81,327 थी।

भारत के सबसे बड़े बोर्ड यूपी बोर्ड में 66 लाख से ज्यादा छात्रों के रिजल्ट एक साथ जारी होने के कारण इंटरनेट सर्वर में दिक्कत आने की आशंका को देखते हुए बोर्ड ने रिजल्ट इंटरनेट के साथ साथ एसएमएस से भी जारी करने की योजना बनाई है।

स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें अपना 12वीं का रिजल्ट-

- सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाए

- होम पेज ओपन होने पर यहां कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए दो लिंक दिखेंगे।

- लिंक पर क्लिक करने के बाद इसके अगले पेज पर रोल नंबर डाले और सबमिट करें

- आपके सामने रिजल्ट खुलेगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।​

up board results 2018 high school का रिजल्ट चेक करने के लिए इसलिंक पर क्लिक करें

SMS के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट-

UP12<स्पेस>रोलनंबर- लिखकर इसे 56263 पर सेंड कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत