1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब UP में पुलिसवालों को मिलेगी हर 10 दिन में एक छुट्टी

अब UP में पुलिसवालों को मिलेगी हर 10 दिन में एक छुट्टी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 01:25 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काम के अत्यधिक दबाव से गुजर रहे पुलिसकर्मियों को 10 दिनों की ड्यूटी के बाद एक दिवस की छुट्टी देने का फैसला किया है।

UP police- India TV Hindi
UP police

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काम के अत्यधिक दबाव से गुजर रहे पुलिसकर्मियों को 10 दिनों की ड्यूटी के बाद एक दिवस की छुट्टी देने का फैसला किया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की तरह हर 10 दिन की ड्यूटी पर एक छुट्टी देने का निर्णय लिया है। अभी तक पुलिसकर्मियों को एक भी दिन साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता था।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी रोजाना लम्बी और अनियमित अवधि की ड्यूटी करते हैं। इसका सीधा दुष्प्रभाव उनके स्वास्थ्य, व्यवहार और कार्यों की गुणवत्ता पर पड़ता है। इस कारण वे अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक प्रतिबद्घताओं का भी सही प्रकार से निर्वहन नहीं कर पाते हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिये जाने की मांग अर्सों पुरानी है। लखनऊ में कुछ थानों में कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का प्रयोग किया गया था लेकिन फिर स्टाफ की कमी का हवाला देकर उसे बंद कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत