1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संगम तट पर यूपी सरकार, सीएम योगी सहित मंत्रियों ने लगाई प्रयागराज में डुबकी

संगम तट पर यूपी सरकार, सीएम योगी सहित मंत्रियों ने लगाई प्रयागराज में डुबकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2020 08:24 am IST,  Updated : Jan 30, 2020 08:24 am IST

आज उत्तर प्रदेश की सरकार प्रयागराज के संगम तट पर पहुंची। वसंत पंचमी के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र संगम तट में डुबकी लगाई।

cm yogi- India TV Hindi
cm yogi

प्रयागराज। आज उत्तर प्रदेश की सरकार प्रयागराज के संगम तट पर पहुंची। वसंत पंचमी के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र संगम तट में डुबकी लगाई। इस मौके पर योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ राज्य भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर योगी ने गंगा आरती और पूजन भी किया। 

इस मौके पर योगी ने कहा कि प्रयागराज अपने अद्भुत कुंभ के लिए जाना जाता है। यूपी सरकार ने पिछले साल इस पर्व को बखूबी निभाया है। वसंत पंचमी के मौके में मैं यहां पहुंचा यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

बता दें कि सीएम योगी इस समय 276 जनवरी से शुरू हुई गंगा यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान सीएम योगी गंगा के किनारे बसे विभिन्न शहरों की यात्रा करेंगे। 27 से 31 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा का समापन कानपुर में होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत