1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो वहशी पति ने प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब

पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो वहशी पति ने प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 02, 2017 10:28 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 10:28 am IST

कन्नौज के तिर्वा स्थित एक गांव में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, उसका पति सोमवार को घर पहुंचा। रात में उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। इससे पति भड़क उठा और उसने उसके संग जबरन रेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में त

crime-uttar-pradesh- India TV Hindi
crime-uttar-pradesh

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने महिला के शारीरिक संबंध बनाने से मना करने उसके प्राइवेट पार्ट्स में तेजाब फेंक दिया। मामला सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज का है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे पीड़िता के पिता और अन्य परिजनों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कन्नौज के तिर्वा स्थित एक गांव में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, उसका पति सोमवार को घर पहुंचा। रात में उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। इससे पति भड़क उठा और उसने उसके संग जबरन रेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की शादी सकरावा रोड के वेद से 2011 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वेद 2012 से पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था। सोमवार की रात में वेद ने उससे शारीरिक संबंध बनाने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। वेद ने उनकी बेटी को पीटा। कमरा अंदर से बंद करके उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहा। वह नाकाम रहा था तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत