1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: शौच के लिए गई नाबालिग बहनों के शव बरामद, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश: शौच के लिए गई नाबालिग बहनों के शव बरामद, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 04:37 pm IST

वापस घर ना पहुंचने पर ग्रामीणों ने सोचा कि दोनों पड़ोस में लग्नोत्सव कार्यक्रम में चली गई होंगी।   

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में शौच के लिए घर से निकली दो नाबालिग बहनों के शव मंगलवार सुबह खेत में पाये गये। दोनों की बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने यहां बताया कि जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम को दो सगी बहनें शौच के लिए निकली थीं। वापस घर ना पहुंचने पर ग्रामीणों ने सोचा कि दोनों पड़ोस में लग्नोत्सव कार्यक्रम में चली गई होंगी। 

उन्होंने बताया कि देर रात दोनों की तलाश शुरू की गयी तो गांव से कुछ दूर खेत में दोनो बहनों के शव पाये गये। उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। घटनास्थल पर पुलिस को शराब की खाली बोतल और खाली कारतूस मिले हैं। आशंका जतायी जा रही है कि दोनों लड़कियों की बलात्कार के बाद हत्या की गयी है। मामले की जांच की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत