1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले दो महीने में स्पूतनिक कोविड टीके की 20 लाख डोज खरीदेगी उत्तराखंड सरकार

अगले दो महीने में स्पूतनिक कोविड टीके की 20 लाख डोज खरीदेगी उत्तराखंड सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2021 09:27 am IST,  Updated : May 13, 2021 12:48 pm IST

उत्तराखंड अगले दो महीने में स्पूतनिक टीके की बीस लाख खुराकें आयात करेगा। राज्य सरकार ने विदेशों से टीके का आयात करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

उत्तराखंड अगले दो माह...- India TV Hindi
उत्तराखंड अगले दो माह में 20 लाख स्पूतनिक टीके आयात करेगा    Image Source : FILE PHOTO

देहरादून: उत्तराखंड अगले दो महीने में स्पूतनिक टीके की बीस लाख खुराकें आयात करेगा। प्रदेश के मुख्य सचिव ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य सरकार ने विदेशों से टीके का आयात करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि हम अगले दो महीने में स्पूतनिक टीके की 20 लाख खुराकों का आयात करेंगे और इसके लिए धन की व्यवस्था भी कर दी गई है।

ओम प्रकाश ने बताया कि अभी तक मिले टीके अपेक्षाकृत कम हैं और इस संबंध में केंद्र से लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि इस महीने राज्य को आठ लाख और अगले महीने नौ लाख टीकों की खुराक मिल पाएगी और उसमें भी यह शर्त है कि जिन्हें टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है उसे दूसरी खुराक दी जाए।

उन्होंने बताया कि देश की प्रमुख कंपनियों से भी हमारी बातचीत चल रही है कि वे केंद्र सरकार के अतिरिक्त हमें भी वैक्सीन दे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत