1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ज्योतिरादित्य की बुआ वसुंधरा राजे का बयान, कहा राजमाता होतीं तो गर्व करतीं

ज्योतिरादित्य की बुआ वसुंधरा राजे का बयान, कहा राजमाता होतीं तो गर्व करतीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 04:46 pm IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया की भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एंट्री का उनकी बुआ भाजपा की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वागत किया है

Vasundhara Raje on Jyotiraditya Scindia's BJP entry- India TV Hindi
Vasundhara Raje on Jyotiraditya Scindia's BJP entry Image Source : VASUNDHARA RAJE TWITTER

जयपुर। ज्योतिरादित्य सिंधिया की भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एंट्री का उनकी बुआ भाजपा की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वागत किया है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट संदेश में कहा है कि आज अगर राजमाता होतीं तो उन्हें गर्व होता। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र की घोषणा कर दी थी और बुधवार दिन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूगी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। 

भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की एंट्री पर वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, ''आज यदि राजमाता साहब हमारे बीच होतीं तो आपके इस निर्णय पर जरूर गर्व करती। ज्योतिरादित्य ने राजमाता जी द्वारा विरासत में मिले उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए देशहित में यह फैसला लिया है, जिसका मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों ही तौर पर स्वागत करती हूं।''

ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी राजमाता विजया राजे सिंधिया भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्यों में थीं, लेकिन उनके पुत्र और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे और उनकी गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी, माधवराव सिंधिया की 2001 में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और उनके बाद उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी में उनकी राजनैतिक विरासत को संभाला था और 18 साल तक कांग्रेस पार्टी में बने रहे। लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाया और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनकी बड़ी बुआ वसुंधरा राजे पहले ही भाजपा में हैं और छोटी बुआ यशोधरा राजे भी भाजपा की सदस्य हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत