1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्रकारिता विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे वेंकैया नायडू, छात्रों को करेंगे सम्मानित

पत्रकारिता विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे वेंकैया नायडू, छात्रों को करेंगे सम्मानित

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2018 05:50 pm IST,  Updated : May 15, 2018 05:50 pm IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बुधवार को छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के मुख्य अति​थि होंगे।

venkaiah naidu will be the chief guest of the convocation...- India TV Hindi
venkaiah naidu will be the chief guest of the convocation of journalism university

रायपुर: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बुधवार को छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के मुख्य अति​थि होंगे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 16 मई को सुबह 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू होंगे। (शिखर वार्ता से पहले उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण स्थल को तोड़ना शुरू किया )

अधिकारियों ने बताया कि तीसरे दीक्षांत समारोह में एम फिल वर्ष 2014-15 और वर्ष 2016-17 के उत्तीर्ण 23 छात्रों को, स्नातकोत्तर के 122 और स्नातक के 104 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इस दौरान 19 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय ने ड्रेसकोड में बदलाव करते हुए गाउन के स्थान पर पारंपरिक कुर्ता पजामा, पगड़ी तथा छात्राओं के लिए कोसा रंग की साड़ी निर्धारित की है। अधिकारियों ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रमन सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय समेत अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत