1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं रहे हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल, ट्विटर पर मना शोक

नहीं रहे हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल, ट्विटर पर मना शोक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 17, 2015 04:31 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 08:30 pm IST

नई दिल्ली: हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल का आज 2 बजकर 24 मिनट पर निधन हो गया। 20 वर्षों से अधिक समय तक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष रहे सिंघल गंभीर स्वांस संबंधी बीमारी

नहीं रहे हिंदू हृदय...- India TV Hindi
नहीं रहे हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल, ट्विटर पर मना शोक

नई दिल्ली: हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल का आज 2 बजकर 24 मिनट पर निधन हो गया। 20 वर्षों से अधिक समय तक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष रहे सिंघल गंभीर स्वांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। बीएचयू से इंजीनियरिंग करने वाले सिंघल साल 1942 में ही संघ से जुड़ गए थे। सिंघल का दिल्ली के निगमबोध घाट पर कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंघल की खबर सामने आते ही संघ और भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। ट्विटर पर भी लोगों ने सिंघल की मौत पर दुख जताया।

ट्विटर पर मना शोक-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए अशोक सिंघल की मौत पर अपना दुख प्रकट किया। वहीं हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अशोक सिंघल ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए अशोक सिंघल की मौत पर अपना दुख प्रकट किया।

 

मेदांता में चल रहा था सिंघल का इलाज-

इससे पहले 12 फरवरी को उन्हें स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन तबीयत बिगड़ने बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सिंघल का हालचाल जानने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह और प्रवीण तोगड़िया समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे थे।

अगली स्लाइड में पढ़ें अन्य लोगों के ट्वीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत