1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: तेज रफ्तार बेकाबू कार ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को मारी टक्कर

VIDEO: तेज रफ्तार बेकाबू कार ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को मारी टक्कर

 Reported By: T. Raghavan
 Published : Aug 18, 2019 10:26 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 10:28 pm IST

बेंगलुरु के HSR ले आउट इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी, इस हादसे में 4 लोगों को चोट आई हैं जिनका इलाज पास के अस्पताल में किया गया, आज दोपहर में हुए इस हादसे की एक CCTV तस्वीर सामने आई है।

VIDEO: तेज रफ्तार बेकाबू...- India TV Hindi
VIDEO: तेज रफ्तार बेकाबू कार ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को मारी टक्कर

बेंगलुरु: बेंगलुरु के HSR ले आउट इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों को चोट आई हैं जिनका इलाज पास के अस्पताल में किया गया। इस हादसे की एक CCTV तस्वीर सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि चालक नशे में था।

CCTV में साफ देखा जा सकता है रेश ड्रायविंग कर रहे कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने गाड़ी फुटपाथ पर बनी एक दुकान के सामने चढ़ा दी। दुकान के बाहर खड़े और फुटपाथ पर चल रहे लोग इस कार की चपेट में आ गए। इस सम्बन्ध में HSR ट्राफिक पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत