नई दिल्ली: बेनुधर साहू एक ऐसे ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं जो पिछले 19 साल से भुवनेश्वर की सबसे व्यस्त सड़क पर काम कर रहे हैं और लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के उनके अजीबो-गरीब तरीके की वजह से लोग उन्हें अब ट्रैफिक पिच का बिली बाउडन कहकर पुकारने लगे हैं।
शाहू बिना किसी शिकायत के साल के 365 दिन काम करते हैं। शाहू हर महीने 6,600 सैलरी पाकर परिवार के 6 लोगों का पालन-पोषण करते हैं। बस इसके बारे में लोग सिर्फ सोच ही सकते हैं कि वह ये सब कैसे करते हैं। उनके इस काम को कई अखबारों में भी जगह भी मिली है।

जिस जोश से वह काम करते हैं उससे उनका शहर में काफी नाम भी है। इतना ही नहीं शाहू को साल 2014 में 'बेस्ट ट्रैफिक होम गॉर्ड' का अवॉर्ड भी मिल चुका है। Incendiary Film के निर्माता राज संपद ने इस वृतचित्र को बनाया ताकि बेनुधर शाहू की कठिनाइयों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो..........