1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: आउट ऑफ कंट्रोल हुआ हाथी, गई 4 की जान

VIDEO: आउट ऑफ कंट्रोल हुआ हाथी, गई 4 की जान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 21, 2016 02:00 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 02:00 pm IST

पश्चिम बंगाल के बर्धवान जिले में हाथियों ने ऐसा आतंक मचाया कि बीते चार दिनों में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

wild elephant- India TV Hindi
wild elephant

पश्च‍िम बंगाल: पश्चिम बंगाल के बर्धवान जिले में हाथियों ने ऐसा आतंक मचाया कि बीते चार दिनों में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खेतों में बेकाबू हाथी अपनी सूंड में एक व्यक्ति को खिलौने की तरह उछालता हुआ दिख रहा है।

शनिवार को खेत में बेकाबू हाथी अपनी सूंड में एक व्यक्ति को पकड़कर लिया और जमीन पटक-पटक कर मार दिया। हाथी खिलौने की तरह आदमी को उठा उठाकर फेंकता रहा था। हजारों लोगों की भीड़ थी लेकिन किसी में भी हिम्मत नहीं थी कि वो उस आदमी को बचा सके।

गांव के तीन और लोगों को हाथी ने ऐसे ही मारा है। दहशत इतनी है कि बर्द्धमान के गलसी और चंदौल गांव में लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं, बाजार जाने से डर रहे क्योंकि बाहर निकलने पर हाथी से सामना न हो जाए।

दो हाथियों ने ऐसा आतंक मचाया है कि 3 दिन से लोग हालात के सामान्य हो जाने का इंतजार कर रहे हैं। कई एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। हाथी का ये आतंक गुरुवार से जारी है। शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों को खबर मिली तो गोली बंदूक के साथ भगाने आए। हाथियों का झुंड भाग भी गया लेकिन जब शनिवार की सुबह गांव के लोग ये सोचकर खेत पहुंचे कि हाथियों ने कितना नुकसान किया तो फिर से वो हाथी के शिकार हो गए।

बताया जा रहा है पास के ही डालमा नाम के जंगल से पांच हाथियों का झुंड आ गया था। तीन तो चले गए लेकिन दो ने हाहाकार मचा दिया। बुल्डोजर की तरह बेकाबू हाथियों के सामने जो भी आया, सबकुछ बर्बाद हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत