1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माल्या मुश्किल में, CBI ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

माल्या मुश्किल में, CBI ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2016 07:43 pm IST,  Updated : Aug 13, 2016 07:43 pm IST

संकटों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ जांच एजेंसी सीबीआई ने एक नया मामला दर्ज किया है जो राष्ट्रीयकृत बैंकों के समूह के बैंकों का कर्ज चुकाने की प्रतिबद्धता पूरी न कर उनके साथ 6,027 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के संबंध में है।

Vijay Mallya- India TV Hindi
Vijay Mallya Image Source : PTI

दिल्ली: संकटों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ जांच एजेंसी सीबीआई ने एक नया मामला दर्ज किया है जो राष्ट्रीयकृत बैंकों के समूह के बैंकों का कर्ज चुकाने की प्रतिबद्धता पूरी न कर उनके साथ 6,027 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के संबंध में है। यह कर्ज उनके नेतृत्व वाली किंगफिशर एयरलाइंस के लिए लिया गया था जो अब बंद हो चुकी है।

सीबीआई प्रवक्ता आर. के. गौर ने बताया कि स्टेट बैंक की ओर से मिली शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र संबंधित धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि किंगफिशर एयरलाइंस ने 17 बैंकों के समूह का कर्ज वापस करने का वचन पूरा नहीं कर उन्हें 6,027 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है। एयरलाइंस ने ये कर्ज 2005 से 2010 के दौरान लिए थे।

स्टेट बैंक किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज देने वाले बैंकों के समूह का नेतृत्व कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि नई रिपोर्ट में माल्या के अलावा उनकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस और युनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड को भी नामजद किया गया है। सम्पर्क किए जाने पर कंपनी की ओर से इस मामले में कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी है।

सीबीआई माल्या के खिलाफ उनकी बंद पड़ी एयरलाइन किंगफिशर पर आईडीबीआई बैंक के बकाया ऋण के भुगतान में चूक के मामले में एक मामला पहले ही दर्ज किए हुए है। माल्या इस किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवर्तक है। स्टेट बैंक का इस एयरलाइन में 1,600 करोड़ रुपए फंसा है। बैंकों ने फरवरी 2013 में किंगफिशर से ऋण वापस मांग लिया पर उसके बाद वे यूबी समूह के रेहन में रखे शेयरों को बेच कर 1,100 करोड़ रुपए ही निकाल सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत