1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VVPAT की 50% पर्चियों के सत्यापन की मांग, विपक्ष की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

VVPAT की 50% पर्चियों के सत्यापन की मांग, विपक्ष की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2019 09:14 pm IST,  Updated : May 06, 2019 11:56 pm IST

21 विपक्षी दलों की 50 फीसदी VVPAT की पर्चियों के सत्यापन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

Supreme Court of India- India TV Hindi
Supreme Court of India

नई दिल्ली: 21 विपक्षी दलों की 50 फीसदी VVPAT की पर्चियों के सत्यापन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम और VVPAT की 5 पर्चियों के मिलान का आदेश दिया था। लेकिन, विपक्षी दल इससे संतुष्ट नहीं थे, जिसके बाद विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी। विपक्ष की इसी याचिका पर आज सुनवाई होगी।

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। बता दें कि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पांच पर्चियों के मिलान का जो फैसला पहले दिया था वह चुनाव आयोग के हलफनामें पर गौर करने के बाद दिया था। दरअसल, विपक्ष की मांग के बाद सुप्रीम कोर्ट ने VVPAT पर्चियों का मिलान अनुपात बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग से स्पष्ट जवाब मांगा था।

सुप्रीम कोर्ट के जवाब मांगने पर आयोग ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि मौजूदा व्यवस्था ठीक है। इसमें बदलाव की जरूरत नहीं है। अगर 50 फीसद पर्चियों के मिलान की मांग मानी गई तो चुनाव परिणाम आने में कम से कम छह दिनों का समय लगेगा। इसी के बाद कोर्ट ने पुराना फैसला सुनाया था, जिसपर विपक्ष ने बाद में पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत