1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: दीवार गिरने से 100 लोग दबे, 15 की मौत

हरियाणा: दीवार गिरने से 100 लोग दबे, 15 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2015 04:11 pm IST,  Updated : Aug 07, 2015 05:01 pm IST

नारनौलः हरियाणा के नारलोन जिले में दीवार गिरने के चलते बड़ा हादसा हो गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक दीवार गिरने से 100 मजदूर दब गए हैं और 15 लोगों के मरने की पुष्टि हो

हरियाणा: दीवार गिरने...- India TV Hindi
हरियाणा: दीवार गिरने से 100 लोग दबे, 15 की मौत

नारनौलः हरियाणा के नारलोन जिले में दीवार गिरने के चलते बड़ा हादसा हो गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक दीवार गिरने से 100 मजदूर दब गए हैं और 15 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 20 घायलों को स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

शु्क्रवार को नारनौल के धोलेड़ा गांव में दीवार गिरने से तकरीबन 100 लोग दब गए और 15 मजदूरों की मौत होने ख़बर मिली है। अभी भी कई लोग दीवारों के नीचे दबे हुए है और उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए रेवाड़ी से नारनौल के लिए एंबुलेंस भी रवाना हो चुकी हैं। हादसे के बाद महेंद्रगढ़ के DC अतुल कुमार ने मीडिया को बताया कॉन्ट्रेक्टर ने कोई परमिशन नहीं ली थी, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे का वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत