1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बाथरूम की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

पटना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बाथरूम की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2018 10:11 am IST,  Updated : Aug 07, 2018 10:55 am IST

बिहार की राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन के बाथरूम की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन में हुई।

wall collapses of washroom of waiting room in patna railway...- India TV Hindi
wall collapses of washroom of waiting room in patna railway station

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन के बाथरूम की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना  पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन में हुई। यहां मंगलवार सुबह अचानक से प्लैटफॉर्म नंबर 1 की तरफ बने वेटिंग रूप के बाथरूम की दीवार अचानक से गिर पड़ी। (EXCLUSIVE | शाम को ले जाती मैम सुबह रोती लौटती दीदी, देवरिया कांड की चश्मदीद का रुला देने वाला खुलासा )

मीडिया से मिली खबरों के मुताबिक, बाथरूम में टाइल्स का काम चल रहा था। बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र 70 साल थी। वह बाथरूम गया था जिस वक्त यह हादसा हुआ। दीवार गिरते ही पूरे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। यह भी बताया जा रहा है कि वेटिंग रूम की दीवार में काफी सीलन भी आई हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत