1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना ने दी चेतावनी, 'रिहायशी इलाकों को निशाना न बनाए पाकिस्तान'

भारतीय सेना ने दी चेतावनी, 'रिहायशी इलाकों को निशाना न बनाए पाकिस्तान'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 06:04 pm IST

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी के बीच आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी न करे और आम नागरिकों को निशाना न बनाए।

LoC Firing File Photo- India TV Hindi
LoC Firing File Photo Image Source : PTI

नई दिल्ली: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी के बीच आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी न करे और आम नागरिकों को निशाना न बनाए। भारतीय सेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी कर रहा है। इस दौरान वह मोर्टार और हैवी आर्टिलरी गन से भी हमले कर रहा है। 

पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के आसपास के गांवों को निशाना बना रहा है, जिसकी जद में आम जनता आ रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाए।

सेना का कहना है कि हम एक प्रोफेशनल आर्मी हैं और हमारे टारगेट पर आतंकी संगठन और उनके ठिकाने हैं। हम कोई ऐसी कार्रवाई नहीं करते जिससे आम नागरिकों को नुकसान पहुंचे। इसलिए पाकिस्तान को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कोई ऐसी हरकत न करे जिससे आम नागरिकों को नुकसान पहुंचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत