1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी पर देखिए बच्चों को 'मुजाहिद' बनानेवाली ब्रिगेड

इंडिया टीवी पर देखिए बच्चों को 'मुजाहिद' बनानेवाली ब्रिगेड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2017 12:05 am IST,  Updated : Jun 29, 2017 12:05 am IST

जम्मू-कश्मीर में मासूम बच्चों के मन में आतंक का जहर भरने की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। इंडिया टीवी को मिले वीडियो को देखकर आपको एहसास होगा कि कैसे मासूम बच्चों के मन में आतंक का जहर भरने की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है।

Jammu kashmir- India TV Hindi
Jammu kashmir

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मासूम बच्चों के मन में आतंक का जहर भरने की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। इंडिया टीवी को मिले वीडियो को देखकर आपको एहसास होगा कि कैसे मासूम बच्चों के मन में आतंक का जहर भरने की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। शुरुआत में वीडियो को देखने पर ऐसा लगता है जैसे बच्चे चोर-पुलिस का खेल खेल रहे हैं। लेकिन, ये खेल बेहद खतरनाक है। ये खेल भारतीय फौज और आतंकियों की भिड़ंत का है। ये खेल मासूमों के मन में जहर भरने का है। इंडिया टीवी के पास ये वीडियो जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के जरिए पहुंचा है। एक ऐसा वीडियो, जिसे वहां आतंकियों और अलगाववादियों के बीच बांटकर घाटी में कुछ और बुरहान वानी और सबजार बट जैसे खतरनाक आतंकियों की एक नई खेप तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

आम तौर पर ऐसी खतरनाक खबर दिखाते हुए, हम मासूम बच्चों के चेहरों को छिपाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस वीडियो को दिखाते हुए हमने बच्चों का चेहरा दिखाया है। हम चाहते हैं कि ये वीडियो सुरक्षाबल और पुलिस के लोग देखें। और इन बच्चों को पहचानकर उनतक पहुंचें और इन मासूमों को इस जहरीले और खतरनाक चंगुल से बचाएं।

इंडिया टीवी पर ये वीडियो दिखाते हुए हम आम लोगों से भी अपील करते हैं कि अगर उन्हें इस वीडियो या इस वीडियो को बनाने वालों के बारे में कुछ भी पता हो तो वो फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दें। मासूम बचपन के मन में आतंक का ज़हर भरने वाले इस वीडियो के पीछे के चेहरों को बनकाब करना जरूरी है ताकि हिंदुस्तान और यहां के मासूम बच्चों को बचाया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।