नई दिल्ली: एक खेल और टीम दो। एक टीम में एकलौता खिलाड़ी और दूसरी टीम में तीन से चार धुरंधर। खेल के नियम में अकेले खिलाड़ी पर लगती है भारी-भरकम बोली। मगर ये खेल आसान नहीं...ये खेल खूनी है। अकेले खिलाड़ी का खून बहता है लोग तमाशा देखते हैं...ठहाके लगाते हैं और बेजुबान भालू के खून से लतपथ होने पर सैकड़ों-करोड़ों के वारे न्यारे हो जाते हैं। दरअसल इंसानी दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां एक भालू पर बोली लगती है...एक ऐसी बोली जिसमें तीन मिनट के बाउट में आदमखोर कुत्तों के झुंड को भालू पर हमला करने के लिए छोड़ दिया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दिल दहला देने वाला खूनी खेल पाकिस्तान की पाक घरती पर अक्सर होता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे होता है यह खूनी खेल