1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में पानी पर प्रदर्शन, विरोध कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मारी पानी की बौछारें

दिल्ली में पानी पर प्रदर्शन, विरोध कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मारी पानी की बौछारें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2021 04:10 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 11:52 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साफ पानी की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया।

दिल्ली में पानी पर प्रदर्शन, विरोध कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मारी पानी की बौछारें- India TV Hindi
दिल्ली में पानी पर प्रदर्शन, विरोध कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मारी पानी की बौछारें Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साफ पानी की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान आठ राज निवास मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए दिल्ली पुलिस ने उनपर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा, "आज दिल्ली जल बोर्ड चेयरमैन सत्येंद्र जैन (दिल्ली सरकार में मंत्री भी हैं) के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रचंड प्रदर्शन कर दिल्ली में पानी की मांग को लेकर संघर्ष किया। अगर दिल्ली में अगले 48 घंटे में पानी की व्यवस्था सही नहीं हुई तो भाजपा, सीएम केजरीवाल के घर का पानी काटेगी।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "दिल्ली के 100 से अधिक इलाकों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों में पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा एक मूक दर्शक नहीं बनी रह सकती है, हमारे कार्यकर्ता हर क्षेत्र में केजरीवाल सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे।"

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "Rs 800Cr के फायदें में चलने वाले दिल्ली जल बोर्ड को अरविंद केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचारी नीतियों ने बुरी तरह से कंगाल कर दिया है। दिल्ली सरकार ने बोर्ड को गत वर्षों में Rs 57,000 Cr दिए हैं, लेकिन इसमें से Rs 26,000Cr का कहीं कोई हिसाब-किताब नहीं है।"

उन्होंने लिखा, "दिल्ली की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, ऐसे में जब अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्रियों का पानी कटेगा तो उन्हें एहसास होगा कि पानी न मिलने से क्या दिक्कत होती है।" 

उन्होंने लिखा, "टैंकर माफिया को खत्म करने का वादा कर सत्ता में आने वाली अरविंद केजरीवाल सरकार अब माफियाओं के साथ सांठगांठ कर दिल्लीवासियों को लूटने में जुट गई है। टैंकर घोटालों में AAP के विधायकों एवं कार्यकर्ताओं का पूरी तरह से गठजोड़ है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत