1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: पानी की तलाश के दौरान महिला की कुएं में गिरने से मौत

महाराष्ट्र: पानी की तलाश के दौरान महिला की कुएं में गिरने से मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2019 08:29 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 08:29 pm IST

महाराष्ट्र में जलसंकट से जूझ रहे यवतमाल जिले में पानी की तलाश के दौरान कुएं में गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

मुंबई: महाराष्ट्र में जलसंकट से जूझ रहे यवतमाल जिले में पानी की तलाश के दौरान कुएं में गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार शाम को जिले के महागांव तहसील के मालेवाड़ी में हुई। पुलिस के मुताबिक विमल राठौड़ नाम की महिला आधे सूखे कुएं में पानी लेने के लिए उतरी थी पर उसका पैर फिसल गया और वह 40 फुट नीचे जा गिरी। कुएं की चट्टानी सतह से टकराने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

माहेगांव थाने के प्रभारी दामोदर राठौड़ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पेयजल आपूर्ति की मांग की। मृतक महिला के परिवार के सदस्य, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने यह फैसला किया कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय तहसीलदार, ग्रामीण विकास अधिकारी और पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और उनकी मांगें पूरी करने और उचित मुआवजे का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट होने के बाद परिवारवाले महिला के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत