नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के एक गांव में महिलाओं की कपड़ने पहनने की आजादी के खिलाफ एक अजीबो गरीब फरमान सुनाया गया है। राज्य के पश्चिमी गोदावरी जिले में निदामारू मंडल के थोडूकलपल्ली गांव के बुजुर्गों ने सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 7 बजे तक महिलाओं पर नाइटी पहनने पर पाबंदी लगा दी है। अगर महिलाएं इस नियम को तोड़ती हैं तो उनपर जुर्माना लगाए जाने का फरमान है। आरोप है कि यह नियम गांव के बुजुर्गों ने बनाया है।
Related Stories
गांव की एक महिला ने बताया कि बुजुर्गों ने नाइटी पहनने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। हालांकि महिला ने यह भी बताया कि नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना लगेगा और कौन उस जुर्माने को इकट्ठा करेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव के बुजुर्गों ने दिन के समय नाइटी पहने पर महिला के ऊपर 2000 रुपए का जुर्माना लगाने का ऐलान किया है। गांव में यह फरमान पिछले 9 महीने से लागू कर दिया गया है। इतना ही नहीं दिन में नाइटी पहनने वाली महिला के बारे में जो जानकारी देगा उसे महिला पर लगने वाले जुर्माने में से 1000 रुपए ईनाम दिए जाने का भी फरमान है।