1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत

दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 10:00 am IST,  Updated : Aug 28, 2020 12:04 pm IST

मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Rain alert, weather alert, indiatv- India TV Hindi
अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। दो तीन दिनों से जारी उमस और गर्मी से राहत देते हुए आज दोपहर झमाझम बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के मुताबिक मथुरा,आगरा, गाज़ियाबाद, नोएडा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक भरतपुर, धौलपुर, करौली, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां, झालावाड़, कोटा जिलों के आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

उधर महाराष्ट्र के विदर्भ में कुछ जगहों पर भारी बारिश और मराठवाड़ा एवं उत्तर कोंकण के निकटवर्ती भागों में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत