1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभी पूरी तरह से नहीं टला आंधी तूफान का खतरा, 24 घंटों में मौसम में बदलाव के आसार

अभी पूरी तरह से नहीं टला आंधी तूफान का खतरा, 24 घंटों में मौसम में बदलाव के आसार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2018 09:58 am IST,  Updated : May 09, 2018 09:58 am IST

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि आंधी तूफान का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। 11 मई तक मौसम में बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं...

dust storm- India TV Hindi
dust storm

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में मामूली बदलाव आने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है और कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में हालांकि मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23.3 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि आंधी तूफान का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। 11 मई तक मौसम में बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी और कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत