1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल: होली से पहले बदलेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश की संभावना

हिमाचल: होली से पहले बदलेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश की संभावना

 Reported By: IANS
 Published : Feb 26, 2018 11:22 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 11:22 pm IST

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पर्यटन केंद्र शिमला और मनाली के आस-पास बर्फबारी की संभावना अधिक है...

snowfall- India TV Hindi
snowfall

शिमला: होली से पहले हिमाचल प्रदेश में और ज्यादा बर्फबारी और बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक मार्च से व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फवारी की संभावना के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पर्यटन केंद्र शिमला और मनाली के आस-पास बर्फबारी की संभावना अधिक है। पिछले सप्ताह इन दोनों स्थानों के पास स्थित पहाड़ों पर मध्यम बर्फवारी हुई थी। इस दौरान छह डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ लाहौल में केलोंग और स्पीति जिले राज्य के सबसे ठंडे स्थान दर्ज किए गए।

शिमला और मनाली के न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 डिग्री तथा दो डिग्री सेल्सियस रहे। शिमला में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला से लगभग 250 किलोमीटर दूर कालपा में रात में तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह यहां बर्फबारी हुई थी। इस दौरान धर्मशाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस, कुफ्री में 3.6 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत