1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में बारिश की संभावना, अगले 3 दिन मौसम बदलेगा करवट

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में बारिश की संभावना, अगले 3 दिन मौसम बदलेगा करवट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2021 08:29 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 08:29 pm IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के कारण मध्य भारत, उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 

दिल्ली-यूपी में बारिश की संभावना, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल- India TV Hindi
दिल्ली-यूपी में बारिश की संभावना, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के कारण मध्य भारत, उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की वजह से तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बर्फबारी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 22 से 25 मार्च के बीच बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में 22 से 24 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक तक की गिरावट होने की संभावना है।

यहां ओलावृष्टि होने की संभावना

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 21 से 23 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश होगी। आइएमडी ने कहा कि 21 और 22 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 22 मार्च को पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान के कई हिस्सों में 22 से 23 मार्च के बीच बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही आइएमडी ने महाराष्ट्र के मराठावाड़ा क्षेत्र में शनिवार को ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है, जिसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार यहां ‘वायु गुणवत्ता’ खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 244 रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।