1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल के हुगली में लगातार 3 बम धमाके, 2 लोग गायल

पश्चिम बंगाल के हुगली में लगातार 3 बम धमाके, 2 लोग गायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 12, 2017 08:05 am IST,  Updated : Nov 12, 2017 08:05 am IST

बिती रात पश्चिम बंगाल के हुगली में एक के बाद एक धमाके के यह जगह दहल गई। चश्मदीदों के मुताबिक बिती रात जीटी रोड़ के पास पुलिस की नाकेबंदी हुई थी

west bengal- India TV Hindi
west bengal

बिती रात पश्चिम बंगाल के हुगली में एक के बाद एक धमाके के यह जगह दहल गई। चश्मदीदों के मुताबिक  बिती रात जीटी रोड़ के पास पुलिस की नाकेबंदी हुई थी, और इसी दौरान किसी ने एक बाद एक 3 बम फेंके जिससे पूरा इलाका दहल उठा। (भारत के दबाव के चलते पाक ने दी जाधव की पत्नी को उनसे मिलने की अनुमति: भामरे)

यहां अचानक ही गहने की दुकान के सामने तीन बम फेंके गए। जिसमें 2 लोग घायल हो गए। हालांकि बदमाशों का अबतक कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक नाकाबंदी चल रही थी। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए किसी बदमाश ने बम फेंका।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत