1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पं. बंगाल: मुर्शिदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 7 लोगों की मौत

पं. बंगाल: मुर्शिदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 7 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2018 08:38 am IST,  Updated : Jan 20, 2018 08:38 am IST

हादसे में घायलों लोगों बेलडांगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें स्थानीय लोगों की मदद से कई यात्रियों को बचाया गया। यात्रियों को मुश्किल से बस के खिड़की दरवाजे़ तोड़कर निकाला जा सका। बाद में पूरी तरह से पलट चुकी बस को क्रेन की मदद से खींचकर नि

West-Bengal-7-dead-20-injured-in-road-accident-at-Murshidabad- India TV Hindi
पं. बंगाल: मुर्शिदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 7 लोगों की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस कोहरे की वजह से तालाब में पलट गई। इस हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि बीस घायल हो गए हैं। ये दर्दनाक हादसा आज सुबह मुर्शिदाबाद के आमतल्ला बेलडांगा सड़कमार्ग पर हुआ।

हादसे में घायलों लोगों बेलडांगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें स्थानीय लोगों की मदद से कई यात्रियों को बचाया गया। यात्रियों को मुश्किल से बस के खिड़की दरवाजे़ तोड़कर निकाला जा सका। बाद में पूरी तरह से पलट चुकी बस को क्रेन की मदद से खींचकर निकाला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत