1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लाठी-डंडे के सामने बंगाल पुलिस बेबस, ‘ममता राज’ में बेलगाम दंगाइयों का VIDEO

लाठी-डंडे के सामने बंगाल पुलिस बेबस, ‘ममता राज’ में बेलगाम दंगाइयों का VIDEO

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Jul 06, 2017 03:51 pm IST

ममता राज में बेलगाम दंगाइयों का वीडियो सामने आया है जिसमें हिंसा करते हुए दंगाई साफ-साफ दिख रहे हैं। हाथों में लाठी है, डंडे हैं, जुलूस निकाले जा रहे हैं और पत्थर फेंके जा रहे हैं। खुलेआम हिंसा फैलाई जा रही है लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। हिं

west bengal- India TV Hindi
west bengal

कोलकाता: ममता राज में बेलगाम दंगाइयों का वीडियो सामने आया है जिसमें हिंसा करते हुए दंगाई साफ-साफ दिख रहे हैं। हाथों में लाठी है, डंडे हैं, जुलूस निकाले जा रहे हैं और पत्थर फेंके जा रहे हैं। खुलेआम हिंसा फैलाई जा रही है लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। हिंसा के दौरान पुलिस की 6 गाड़ियां भी जला दी गईं।

लाठी-डंडे के सामने बंगाल पुलिस बेबस

ये हिंसा नार्थ 24 परगना के बदुरिया में हुई। बीजेपी ने वीडियो जारी किए हैं जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि एक समुदाय विशेष के लोग हंगामा कर रहे हैं। सड़क पर नारेबाजी करते हुए दहशत फैला रहे हैं। ये वीडियो सोमवार की रात का बताया जा रहा है जब फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट के बाद एक समुदाय विशेष के लोग सड़क पर आ गए और हिंसा के साथ ही जमकर आगजनी की गई। सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पुलिस की 6 गाड़ियां भी जला दी गईं।

ममता राज में बेलगाम दंगाइयों का वीडियो

ये वीडियो सामने आने के बाद सवाल ये उठ रहा है कि बंगाल में दंगा फैलाने वालों को थाना जलाने की छूट क्यों दी गई है। हिंसा फैलाने वाले दंगाइयों पर बंगाल सरकार इतनी ममता क्यों दिखा रही है। आखिर लाठी डंडों के सामने पुवलिस बेबस क्यों हो गई है? दंगाइयों के सामने ममता बनर्जी ने सरेंडर क्यों कर दिया है?

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत