1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल में जय श्रीराम के बाद बजरंग बली पर संग्राम, हनुमान चालीसा पढ़ा तो दीदी ने पुलिस बुला लिया

बंगाल में जय श्रीराम के बाद बजरंग बली पर संग्राम, हनुमान चालीसा पढ़ा तो दीदी ने पुलिस बुला लिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2019 11:23 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 11:23 pm IST

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ। डॉब्सन रोड पर आज बड़ी संख्या में हनुमान भक्त जुटे और सड़क किनारे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। 

हनुमान चालीसा पढ़ा तो दीदी ने पुलिस बुला लिया- India TV Hindi
हनुमान चालीसा पढ़ा तो दीदी ने पुलिस बुला लिया

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ। डॉब्सन रोड पर आज बड़ी संख्या में हनुमान भक्त जुटे और सड़क किनारे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। यहां हर मंगलवार को यही नजारा होता है लेकिन आज यहां हनुमान भक्तों के पहुंचने से पहले ही पुलिस पहुंच गई। पूरे इलाके की बैरिकेटिंग कर दी गई। 

पुलिस ने हनुमान भक्तों के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी कि जो दायरा उसने तय कर दिया है... भक्तों को उसके बाहर नहीं निकलना है। लेकिन बजरंग बली के भक्तों पर ये बेअसर रहा...भक्त मौके पर डटे रहे। कुछ ही देर में ऐसी नौबत बन गई कि पुलिस की बैरिकेटिंग ध्वस्त हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों और भक्तों के बीच धक्कामुक्की और झड़प भी हुई। 

देखें पूरा वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत