1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: पिछले 24 घंटों मे कोरोना के 521 नए मामले आए, अबतक 629 की मौत

पश्चिम बंगाल: पिछले 24 घंटों मे कोरोना के 521 नए मामले आए, अबतक 629 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2020 09:40 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 09:45 pm IST

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों मे कोरोना वायरस के 521 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटों में 13 लोगों की मौत हुई है।

West Bengal kolkata coronavirus latest update news - India TV Hindi
West Bengal kolkata coronavirus latest update news  Image Source : PTI

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों मे कोरोना वायरस के 521 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटों में 13 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मामले कोलकाता और हावड़ा में आए हैं, जहां दोनों ही जगह 100 से ऊपर मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कुल मामलों की संख्या 16,711 है और मरने वालों की संख्या 629 है। सक्रिय मामलों की संख्या 5,293 है। 

देश में कोविड-19 के मामले पांच लाख के पार पहुंच चुकी है। हालांकि, मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की दर भी सुधर रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 18,552 नए मामले आने के साथ ही देश में शनिवार (27 जून) तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 508953 पार कर चुकी है। इसमें 197387 एक्टिव केस, 295881 ठीक हुए लो और 15685 लोगों की मौत भी शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।