नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज लोकसभा में मोदी सरकार का दूसरा रेल बजट पेश किया। सुरेश प्रभु ने कहा कि इस बार रेल बजट में आम आदमी के लिए काफी कुछ है। बता दें कि बजट पेश करने से पहले रेल भवन में प्रभु ने कहा था, ' उन्हें इस बात का एहसास है कि लोगों को रेल बजट से बहुत उम्मीदें हैं। वो उन उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।'
प्रभु के बजट में आम आदमी के लिए क्या-क्या ?
- 2020 तक हर किसी को कन्फर्म टिकट की सुविधा
- यात्री बीमा योजना की शुरुआत
- कोच और शौचालय की सफाई के लिए SMS कर सकते है
- सुरक्षा के लिए 182 हेल्पलाइन नंबर जारी
- बुजुर्गों के लिए स्टेशनों पर स्केलेटर की सुविधा
- महिलाओं के लिए हर कोच में 30 फीसदी आरक्षण की सुविधा
- रेलगाड़ियों में लगेंगे स्मार्ट सवारी डिब्बे
- यात्री सुविधाओं पर खासा ध्यान
- मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेंगी हाईस्पीड ट्रेन, जापान से मिलेगा सहयोग
- ट्रेन में एफएम रेडियो की सुविधा पर ध्यान
- रेलवे स्टेशनों को मेट्रों से जोड़ा जाएगा
- दिल्ली में 21 स्टेशन बनाए जाएंगे
- दिल्ली में रिंग रोड की तरह रिंग रेल चलाई जाएगी