1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने सुनाया किस्सा, जब भिखारी ने कहा- डेबिट कार्ड दे दो मैं भीख ले लेता हूं

PM मोदी ने सुनाया किस्सा, जब भिखारी ने कहा- डेबिट कार्ड दे दो मैं भीख ले लेता हूं

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2016 07:09 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 09:04 pm IST

मुरादाबाद (उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले की व्यापक स्वीकार्यता का दावा करते हुए आज व्हाट्स ऐप पर आये संदेश में एक भिखारी का उल्लेख किया, जो भीख के पैसे डेबिट कार्ड से

debit card- India TV Hindi
debit card

मुरादाबाद (उप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले की व्यापक स्वीकार्यता का दावा करते हुए आज व्हाट्स ऐप पर आये संदेश में एक भिखारी का उल्लेख किया, जो भीख के पैसे डेबिट कार्ड से लेने को कहता है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मोदी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित जनसभा में कहा, व्हाटस ऐप पर किसी ने दिखाया कि कोई भिखारी कार में भिक्षा मांगने गया। कार में जो बैठे थे, उन्होंने कहा कि छुटटे पैसे नहीं है हालांकि हम तेरी मदद तो करना चाहते हैं। इस पर भिखारी बोला कि चिन्ता मत करो। उसने स्वाप मशीन निकाली और कहा डेबिट कार्ड दे दो, मैं ले लेता हूं।

उन्होंने कहा, कहने का मतलब ये है कि हिन्दुस्तानी नई चीज को स्वीकार करने में देर नहीं करता बशर्ते सही तरीके से बात पहुंचायी जाए। एलईडी बल्ब का अभियान चलाया गया था। देश के करोडों लोगों ने लटटू बदल दिये। मेरा देश परिवर्तन को स्वीकार करने वाला देश है। मेरे देश का गरीब भी इसे स्वीकार करने वाला है।

मोदी ने कहा कि भारत के लोगों की ताकत को कम करके नहीं आंकना चाहिए। एक बार उन्हें पता चले कि ईमानदारी का रास्ता ये है तो देश का गरीब से गरीब भी चल पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत