1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 35 साल के निशीथ और 38 साल के शांतनु को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, जानें- दोनों में क्या है कॉमन

35 साल के निशीथ और 38 साल के शांतनु को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, जानें- दोनों में क्या है कॉमन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2021 05:55 pm IST,  Updated : Jul 07, 2021 05:55 pm IST

पंश्चिम बंगाल से संबंध रखने वाले 35 साल के निशीथ प्रमाणिक और 38 साल के शांतनु ठाकुर को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

35 साल के निशीथ और 38 साल के शांतनु को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, जानें- दोनों में क्या है कॉमन- India TV Hindi
35 साल के निशीथ और 38 साल के शांतनु को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, जानें- दोनों में क्या है कॉमन

नई दिल्ली: पंश्चिम बंगाल से संबंध रखने वाले 35 साल के निशीथ प्रमाणिक और 38 साल के शांतनु ठाकुर को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। दोनों नेता काफी यंग हैं और लोगों के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। यह दोनों ऐसे नाम हैं, जिनके बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचा जा रहा था कि इन्हें कैबिनेट में जगह दी जाएगी।

शांतनु ठाकुर लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की बनगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। वह 2019 में पहली बार सांसद चुने गए थे। शांतनु ठाकुर को मतुआ समाज के बड़े नेता के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से BA (इंग्लिश) किया है। 

वहीं, निशीथ प्रमाणिक भी लोकसभा सांसद हैं। वह 2019 में पहली बार सांसद चुने गए थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की कूच बिहार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और विरोधियों को हराते हुए जीत हासिल की। वह प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने बीसीए की डिग्री ली है। वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत