1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्यों नाराज़ हैं एंग्री यंग मैन'

क्यों नाराज़ हैं एंग्री यंग मैन'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2015 03:32 pm IST,  Updated : Jul 05, 2015 03:56 pm IST

नई दिल्ली- अमिताभ अधिकतर अपने गुस्से और अपने विवेक पर पूरा नियंत्रण रखते हैं, लेकिन फिर दिल्ली में ऐसा क्या हुआ जिससे वह इतना ज्यादा नाराज़ हो गए कि उन्हें अपनी नाराज़गी ट्विटर पर जाहिर करनी

क्यों नाराज़ हैं...- India TV Hindi
क्यों नाराज़ हैं एंग्री यंग मैन?

नई दिल्ली- अमिताभ अधिकतर अपने गुस्से और अपने विवेक पर पूरा नियंत्रण रखते हैं, लेकिन फिर दिल्ली में ऐसा क्या हुआ जिससे वह इतना ज्यादा नाराज़ हो गए कि उन्हें अपनी नाराज़गी ट्विटर पर जाहिर करनी पड़ी? सारा बॉलीवुड अमिताभ बच्चन के स्वभाव से अच्छी तरह वाकिफ है। बाकी फिल्म अभिनेतओं के उलट अमिताभ बच्चन बेहद सौम्य स्वभाव के हैं। उनके भीतर जो शालीनता और संस्कार हैं वह उन्हें अपने पिता से विरासत में मिले हैं। इसे अमिताभ अपनी आगे की पीढ़ी में भी आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहे हैं।

इसी स्वभाव के चलते अमिताभ रिश्तों को बेहद अच्छी तरह निभाना जानते हैं। हुआ कुछ यूं कि अचानक अमिताभ के किसी करीबी दोस्त की मृत्यु हो गई। अमिताभ को इस घटना पर भारी अफसोस था, और वह तुरंत अपने दोस्त के यहां जा पहुँचे। उनका मन इस घटना के बाद कितना दुखी था इस बात का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि कल तक साथ गपशप कर रहे थे और आज चले गए, जीवन कितना अनिश्चित है।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि बिग-बी की भारी फैन फॉलोइंग है। अब फैन्स तो फैन्स हैं। मौके के इंतिज़ार कहां करते हैं। जब अमिताभ अंतिम संस्कार के मौके पर अपने दोस्त के यहाँ पहुँचे तो उनके कुछ फैन्स ने वहीं अमिताभ के साथ सेल्फी लेना शुरु कर दिया। उन्हें इस बात से भारी आघात पहुंचा। अमिताभ ने इस बात की कड़ी निन्दा करते हुए ट्वीट किया है कि जब मैं दिल्ली में अपने मित्र के अंतिम संस्कार में गया तो लोग वहां सेल्फी लेने लगे। यह शर्मनाक है। लोगों के मन में न तो मृतक के लिए सम्मान था और न हीं श्रद्धांजलि देने वालों के लिए।

 

आगे देखिए- अमिताभ बच्चन का वह ट्वीट 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत