1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला के गुस्से का शिकार हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत, कहा-'भागो...नहीं तो पत्थर मारूंगी'

महिला के गुस्से का शिकार हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत, कहा-'भागो...नहीं तो पत्थर मारूंगी'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:44 pm IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक बार फिर एक महिला ने खरी खोटी सुना दी। भीड़ में सबके सामने महिला ने मुख्यमंत्री ने कहा वे वहां से भाग जाएं नहीं तो वह उन्हें पत्थर मारेगी।

Trivendra Singh Rawat- India TV Hindi
Trivendra Singh Rawat

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक बार फिर एक महिला ने खरी खोटी सुना दी। भीड़ में सबके सामने महिला ने मुख्यमंत्री ने कहा वे वहां से भाग जाएं नहीं तो वह उन्हें पत्थर मारेगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह पौड़ी गढ़वाल जिले के धुमाकोट में हुए बस हादसे के बाद मौके का जायजा लेने गए थे। तभी सड़क की बदहाली पर ये महिला बिफर पड़ी।

मुख्यमंत्री जब वहां पहुंचे तो लोगों की भीड़ लगी हुई थी. मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तमाम पुलिसकर्मी लगे हुए थे। मुख्यमंत्री एक-एक कर लोगों से उनका हाल जान रहे थे, उनको सांत्वना दे रहे थे। इसी बीच महिला अचानक मुख्यमंत्री पर भड़क उठी। महिला ने कहा, 'निकलो यहां से...नहीं तो पत्थर मार देंगे हम'

बताया जाता है कि यह महिला इसलिए भड़क उठी क्योंकि उस भीषण हादसे की एक बड़ी वजह सड़क का खराब होना बताया जा रहा है...जिस वजह से ओवरलोडेड बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी और 48 लोगों की मौत हो गई। इसीलिए जब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे तो इस महिला का गुस्सा फूट पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत