1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुंबई-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2018 11:32 am IST,  Updated : Jul 15, 2018 11:32 am IST

मुंबई-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में रविवार को एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह घटना रविवार सुबह 7.52 के आसपास की है, जब ट्रेन कल्याण स्टेशन पहुंची तो महिला सलमा तब्बसुम शेख (30) को अचानक दर्द शुरू हुआ।

Birth of twins given by women in Mumbai-Visakhapatnam...- India TV Hindi
Birth of twins given by women in Mumbai-Visakhapatnam Express

ठाणे: मुंबई-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में रविवार को एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह घटना रविवार सुबह 7.52 के आसपास की है, जब ट्रेन कल्याण स्टेशन पहुंची तो महिला सलमा तब्बसुम शेख (30) को अचानक दर्द शुरू हुआ। (छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में BSF के दो जवान शहीद )

मध्य रेलवे प्रवक्ता सुनील उदासी ने बताया कि स्टेशन पर रेलवे पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी गई। इसके थोड़ी देर बाद शेख ने यात्रियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

इस दौरान वहां कल्याण स्टेशन प्रबंधक, मध्य रेलवे की मेडिकल टीम और रेलवे पुलिस मौजूद थी। ट्रेन कल्यानण स्टेनश पर आधे घंटे के लिए रुकी। उदासी ने कहा, "बच्चों को जन्म देने के बाद महिला को ट्रेन से उतारकर रूकमणिबाई अस्पताल भेज दिया गया।" मां और उसके जुड़वां दोनों की हालत ठीक है। उनका परिवार घाटकोपर में गौसिया मस्जिद के पास एक कॉलोनी में रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत