1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश: इंटरनेट पर तस्वीरें आने के बाद महिला ने दर्ज कराया गैंगरेप का मामला

आंध्र प्रदेश: इंटरनेट पर तस्वीरें आने के बाद महिला ने दर्ज कराया गैंगरेप का मामला

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2018 12:39 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 12:39 pm IST

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 4 लोगों द्वारा एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

Woman gang raped by four men in Andhra Pradesh's Guntur | PTI Representational- India TV Hindi
Woman gang raped by four men in Andhra Pradesh's Guntur | PTI Representational

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 4 लोगों द्वारा एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि यह घटना मार्च की है लेकिन उस वक्त उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) एआर श्रीनिवास ने बताया कि एसआर नगर की रहने वाली 28 साल की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ यह घटना मार्च में हुई थी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने उस समय इसकी शिकायत नहीं की थी, लेकिन हाल ही में उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आने के बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत मे महिला ने कहा है कि आरोपियों में से एक राज किरन उसे पहले से जानता था। नौकरी का झांसा देकर गुंटूर में वह उसे एक कमरे में ले गया और उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पेय पिलाया और वह अचेत हो गई। जब उसे होश आया तो उसने पाया कि 4 लोगों ने उसके साथ रेप किया है।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गुंटूर पुलिस को भेजा जाएगा क्योंकि कथित घटना वहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला का किरन के साथ वित्तीय विवाद चल रहा था और इसलिए मामले की जांच इस पहलू से भी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत