1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'वर्ल्ड नो टोबैको डे' पर पीएम मोदी बोले, तंबाकू खपत को कम करें

'वर्ल्ड नो टोबैको डे' पर पीएम मोदी बोले, तंबाकू खपत को कम करें

 Written By: IANS
 Published : May 31, 2015 11:23 am IST,  Updated : May 31, 2015 11:24 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 'वर्ल्ड नो टोबैको डे' तंबाकू खपत को कम करने की प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। मोदी ने ट्वीट किया, "वर्ल्ड नो टोबैको डे हमें

तंबाकू की खपत को कम...- India TV Hindi
तंबाकू की खपत को कम करें: नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 'वर्ल्ड नो टोबैको डे' तंबाकू खपत को कम करने की प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। मोदी ने ट्वीट किया, "वर्ल्ड नो टोबैको डे हमें याद दिलाता है कि तंबाकू का सेवन हानिकारक है और यह तंबाकू के सेवन को कम करने की प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा तंबाकू के उत्पादों का अवैध व्यापार बंद कराने का लक्ष्य एक सराहनीय प्रयास है और इससे तंबाकू खपत कम करने में मदद मिलेगी।

WHO के मुताबिक, तंबाकू सेवन से दुनिया भर में 50 लाख लोगों की मौत होती है और यदि इस स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह आंकड़ा 84 लाख हो जाएगा।

दुनियाभर में 31 मई 'वर्ल्ड नो टोबैको डे' के रूप में मनाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत