जहाज को डिजाइन करने वाली फर्म के इंजीनियर ने बताया, 'इसके बारे में सोचना भी खास है। यह अपने आप में सबसे अलग जहाज होगा।' हार्मनी नाम के इस जहाज में इंटरनेट कनेक्शन भी बेहतरीन ढंग से चल सके, इस बात की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
इस आलीशान जहाज में बीयर बार की भी व्यवस्था होगी, जिसमें इंसान नहीं, बल्कि रोबोट शराब परोसने का काम करेंगे।