नई दिल्ली: फ्रांस में इन दिनों दुनिया के अब तक के सबसे बड़े जहाज को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्दी ही निर्माण पूरा होने के बाद अप्रैल 2016 में जहाज बार्सिलोना से रोम के अपने पहले सफर पर निकलेगा।
इस सफर के दौरान यह लंदन और अमेरिका के फ्लोरिडा के समुद्री तट पर भी रुकेगा। फ्रांस के सेंट नेजारे के शिपयार्ड में बन रहे इस जहाज में 5,479 यात्री सफर कर सकेंगे।
इसके अलावा 2,394 क्रू मेंबरों के लिए भी इस जहाज में पर्याप्त व्यवस्था होगी। 16 मंजिला इस जहाज का वजन 2 लाख 26 हजार टन है।
इसके बावजूद यह 23 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगा।