1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जमीन शिया बोर्ड को मिलती तो कराते दूसरे राम मंदिर का निर्माण : वसीम रिजवी

जमीन शिया बोर्ड को मिलती तो कराते दूसरे राम मंदिर का निर्माण : वसीम रिजवी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2020 06:40 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 06:40 pm IST

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नियों को दी जा रही जमीन अगर उनके बोर्ड को मिलती तो वह उस पर भी राम मंदिर का निर्माण कराता। 

Would have constructed Ram temple on 5 acre land if given to us: UP Shia Central Waqf Board- India TV Hindi
Would have constructed Ram temple on 5 acre land if given to us: UP Shia Central Waqf Board

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नियों को दी जा रही जमीन अगर उनके बोर्ड को मिलती तो वह उस पर भी राम मंदिर का निर्माण कराता।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दिए जाने की मंजूरी के बाद वसीम रिजवी ने एक बयान में कहा, ‘‘शिया मुसलमान रहे मीर बाकी ने अयोध्या में वह ढांचा बनवाया था। अब उसके बदले में सुन्नियों को जमीन मिल रही है तो यह शिया मुसलमानों की ही गलती का नतीजा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह जमीन आज शिया वक्फ बोर्ड को मिल रही होती तो वहां वह दूसरे राम मंदिर का निर्माण कराता।’’

वसीम रिजवी ने कहा, ‘‘शिया मुसलमानों ने हमेशा सुन्नियों से दबकर अपनी आवाज नहीं उठाई। जब शिया वक्फ बोर्ड ने अपनी बात उच्चतम न्यायालय में रखी तब 71 साल की देर हो चुकी थी। इसकी वजह से आज 5 एकड़ जमीन जो शिया मुसलमानों की होनी चाहिए थी, वह सुन्नियों को मिल रही है। मालूम हो कि रिजवी गत 9 नवंबर को अयोध्या मामले में फैसला आने से बहुत पहले से ही विवादित स्थल को शिया वक्फ संपत्ति बताते हुए उस पर राम मंदिर का निर्माण कराने के हिमायती रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत