1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP में परीक्षा से पहले ही लिखी कॉपियां बरामद, 3 हिरासत में

UP में परीक्षा से पहले ही लिखी कॉपियां बरामद, 3 हिरासत में

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2016 11:10 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 11:12 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शुक्रवार सुबह ज्ञान भारती महाविद्यालय रगड़गंज-रामकोला में परीक्षा से पहले ही संबंधित विषय की कई कॉपियां बरामद होने के बाद खलबली मच गई। उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) की छापेमारी में

arrest- India TV Hindi
arrest

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शुक्रवार सुबह ज्ञान भारती महाविद्यालय रगड़गंज-रामकोला में परीक्षा से पहले ही संबंधित विषय की कई कॉपियां बरामद होने के बाद खलबली मच गई। उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) की छापेमारी में यह खुलासा हुआ। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्नातक प्रथम वर्ष (हिन्दी) की परीक्षा से कुछ घंटे पहले कप्तानगंज के एसडीएम सचिन कुमार सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की।

औचक निरीक्षण के दौरान, केंद्र के एक कमरे में छिपाकर लिखी हुई 15 कॉपियां बरामद हुईं। इनमें सात कॉपियां गुरुवार की परीक्षा की थीं, जबकि आठ कॉपियां आज होने वाली परीक्षा की थीं। एसडीएम ने कापियों को कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेने का आदेश दिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित करने के बाद, एसडीएम ने बताया कि इस पाली की परीक्षा निरस्त करा दी गई है, जबकि शनिवार से इस केंद्र की परीक्षा बुद्घ पीजी कॉलेज कुशीनगर में कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत