1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौत की सजा पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा याकूब मेमन

मौत की सजा पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा याकूब मेमन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2015 02:20 pm IST,  Updated : Jul 24, 2015 10:51 am IST

नयी दिल्ली: मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में सजा-ए-मौत पाने वाले एकमात्र दोषी याकूब मेमन ने उसे 30 जुलाई को दी जाने वाली सजा की तामील पर रोक के लिए आज उच्चतम

मौत की सजा पर रोक के...- India TV Hindi
मौत की सजा पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा याकूब

नयी दिल्ली: मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में सजा-ए-मौत पाने वाले एकमात्र दोषी याकूब मेमन ने उसे 30 जुलाई को दी जाने वाली सजा की तामील पर रोक के लिए आज उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मेनन ने अपनी याचिका में कहा कि, अभी सभी कानूनी रास्ते बंद नहीं हुए हैं और उसने महाराष्ट्र के राज्यपाल को भी दया याचिका भेजी है।

मेमन के वकील का कहना है कि राहत के सभी विकल्प खत्म होने से पहले ही डेथ वॉरंट जारी कर दिया गया, यह नियम के खिलाफ है।

वकील के मुताबिक, क्यूरेटिव याचिका पर फैसले होने से पहेल ही डेथ वारंट जारी कर दिया गया था। क्यूरेटिव याचिका में सुप्रीम कोर्ट से उसके पुराने फैसले की समीक्षा की अपील की जाती है।

मेमन ने उच्चतम न्यायालय द्वारा गत मंगलवार को उसकी उपचारात्मक याचिका खारिज कर दिए जाने के तत्काल बाद राज्यपाल को दया याचिका भेज दी थी।

अग्ली स्लाइड में पढ़ें :याकूब मेमन का परिवार याकूब से मिलन नागपुर सेन्ट्रल जेल पहुंचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत