1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौत की सजा पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा याकूब मेमन

मौत की सजा पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा याकूब मेमन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2015 02:20 pm IST,  Updated : Jul 24, 2015 10:51 am IST

नयी दिल्ली: मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में सजा-ए-मौत पाने वाले एकमात्र दोषी याकूब मेमन ने उसे 30 जुलाई को दी जाने वाली सजा की तामील पर रोक के लिए आज उच्चतम

याकूब मेमन का परिवार याकूब से मिलन नागपुर सेन्ट्रल जेल पहुंचा

आज नागपुर सेन्ट्रल जेल में याकूब मेमन से मिलने उसकी पत्नी, बेटी एवं अन्य रिश्तेदार पहुँचे। नागपुर रेलवे स्टेशन से सिधे ये लोग नागपुर सेन्ट्रल जेल पहुँचे। सेन्ट्रल जेल में याकूब मेमन एवं परिवार की लगभग 40 मिनट तक मुलाकात की।

 
आज नागपुर सेन्ट्रल जेल में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष नजर है। जानकारी के अनुसार कल रात से ही याकूब काफी तनाव में है, उसने कल रात खाना नहीं खाया है।

याकूब मेमन का परिवार याकूब से मिलने के बाद जब जाने लगा उस दौरान जेल प्रशासन ने उन्हें रोका एवं उनकी गाड़ी जेल परिसर मे बुलाया जीप में बैठ कर होटल की तरफ चले गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत