नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों और जॉब तलाश रहे नौजवानों के लिए साल 2016 बेहतर साबित हो सकता है। जहां एक ओर तमाम सर्वे प्राइवेट सेक्टर (खासकर के ई-कॉमर्स और मैन्यूफैक्चरिंग) में हजारों नौकरियां मिलने की संभावनाएं तलाश रहे हैं वहीं आगामी बजट को लेकर भी लोगों ने रोजगार के लिहाज से अच्छे दिन के कयास लगाने शुरु कर दिए हैं। हालिया विश्लेषण बताता है कि जॉब मार्केट की नियुक्ति प्रक्रिया में 10 से 30 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। वैश्विक स्तर पर नई नियुक्तियों के मामले में कुछ भारतीय कंपनियां आशावादी नजर आ रही हैं। जहां एक ओर विशेषज्ञों का मानना है कि प्राइवेट सेक्टर में साल 2015 के मुकाबले 2016 ज्यादा बेहतर साबित होगा। वहीं भारत सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम भी मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में नए अवसरों के आने की ताकीद कर रही है। बहरहाल कुल मिलाकर आने वाला साल 2016 साल 2015 के मुकाबले बेहतर साबित होने वाला है। कम से कम नौकरियों के लिहाज से।
उम्मीदों का साल 2016:
साल 2016 को अगर उम्मीदों का साल कहा जाए तो गलत न होगा। बड़ी-बड़ी कंपनियों के एचआर विशेषज्ञों का मानना है कि नए साल की नियुक्ति प्रक्रिया में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए साल में नियुक्ति के दौरान कंपनियां नए कर्मचारियों को 12 से 15 फीसदी का हाइक दे सकती है, जबकि टॉप टैलेंट को कंपनियां 30 फीसदी हाइक देने से भी गुरेज नहीं करेंगी। वहीं कुछ कंपनियां यह संभावना भी जता चुकी हैं कि नए साल में नियुक्तियों के मामले में वैश्विक स्तर पर काफी आशावादी हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि साल 2015 काफी मिला-जुला रहा लेकिन साल 2016 काफी बेहतर साबित होगा।
क्या कहा एक्सपर्ट ने:
- MyHiringClub.com के सीईओ राजेश कुमार ने बताया कि मैन्यूफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जॉब मार्केट में अच्छे दिन आएंगे।
- ग्लोबल हंट के एमडी सुनील गोयल ने बताया कि साल 2015 में अच्छे दिन लाने के काफी प्रयासों को किया गया जो कि अभी तक सिर्फ भावनात्मक रुप में ही दिखा है लेकिन साल 2016 में इसका असर दिखने को मिल सकता है।
- वहीं त्रैमासिक हायरिंग प्रक्रिया पर शोध करने वाली एक कंपनी ने यह दावा किया है कि साल 2016 में तेज शुरुआत देखने को मिल सकती है।
- स्नैपशॉट से अनंत गोयल ने बताया कि देश की 88 फीसदी कंपनियों के पास साल 2016 के लिए एक बेहतरीन हायरिंग प्लान है।
अगली स्लाइड में जानिए किस सेक्टर में मिलेंगी ज्यादा नौकरियां