1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उम्मीदों का साल: 2016 में रहेगी नौकरियों की भरमार

उम्मीदों का साल: 2016 में रहेगी नौकरियों की भरमार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 28, 2015 04:02 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 11:44 pm IST

नौकरीपेशा लोगों और जॉब तलाश रहे नौजवानों के लिए साल 2016 बेहतर साबित हो सकता है। तमाम सर्वे प्राइवेट सेक्टर (खासकर के ई-कॉमर्स और मैन्यूफैक्चरिंग) में हजारों नौकरियां मिलने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

jobs2
jobs2

किस सेक्टर में मिलेंगी नौकरियां:

साल 2016 में मिलने वाली नौकरियों की सेक्टर से हिसाब से बात की जाए तो ई-कॉमर्स और आईटी सेक्टर में इस साल तेजी देखने को मिलेगी। मेक इन इंडिया की पहल अगर तेजी पकड़ती है तो इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में भी नौकरियों की भरमार देखने को मिल सकती है। मेक इन इंडिया के जरिए आने वाले साल में मैन्यूफैक्चरिंग और ऑटोमेशन सेक्टर में भी नौकरियों का सृजन हो सकता है। वहीं सरकार का 100 स्मार्ट सिटी बनाने का इरादा भी नौकरियों की गाड़ी को रफ्तार दे सकता है।

कहां मिलेंगी नौकरियां:

साल 2016 के दौरान टियर-2 शहरों में नौकरियां ज्यादा मिलेंगी। आईटी- ई-कॉमर्स, बैंकिंग, फिनांसियल सर्विस, लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट जैसे सेक्टर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के साथ मिलकर नौकरियों का सृजन करने में मदद देंगे। एच आर विशेषज्ञों का मानना है कि अब ज्यादातक कंपनियां बेहतर टैलेंट को ज्यादा सैलरी देने से भी गुंरेज नहीं कर रही हैं। काम के दौरान ज्यादातर कर्मचारियों की यही शिकायत रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत