1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योगा सीरीज: इन अभिनेत्रियों ने योगा किया भी और सिखाया भी

योगा सीरीज: इन अभिनेत्रियों ने योगा किया भी और सिखाया भी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 07, 2015 02:59 pm IST,  Updated : May 31, 2022 03:12 pm IST

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव के बाद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योग को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यह उनके ही अथक प्रयासों का नतीजा है कि योग

योगा सीरीज: इन...- India TV Hindi
योगा सीरीज: इन अभिनेत्रियों ने योगा किया भी और सिखाया भी

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव के बाद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योग को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यह उनके ही अथक प्रयासों का नतीजा है कि योग को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा मिल चुका है और संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने 11 दिंसबर 2014 को घोषणा की थी कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव के अलावा हमारी फिल्मी दुनिया की कुछ अदाकाराओं ने भी योग के जरिए भारत की एक अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। इन अदाकाराओं में शिल्पा शेट्टी से लेकर पायल रोहतगी तक का नाम शुमार है। आज से हम एक योगा सीरीज शुरू कर रहे हैं जिसमें हम फिल्म अभिनेत्रियों, नेताओ, अभिनेताओं और आम आदमियों के योगा टिप्स साझा करने के साथ साथ आपको योगा से जुड़ी खास चीजें बताएंगे। हमारी यह सीरीज 21 जून तक जारी रहेगी।

हम अपनी खबर में उन अभिनेत्रियों के योग एवं फिटनेस वीडियो साझा कर रहे हैं जिन्होंने भी योग को और प्रसारित करने का प्रयास किया। जानिए किन-किन अभिनेत्रियों ने अपने योगा टिप्स के जरिए औरों को भी हेल्दी रहने की टिप्स दी।

अगली स्लाइड में पढ़ें किन किन अभिनेत्रियों ने अपने फिटनेस टिप्स साझा किए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत