1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू के रियासी में युवक की पीटकर हत्या, 7 गिरफ्तार

जम्मू के रियासी में युवक की पीटकर हत्या, 7 गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Dec 13, 2015 08:21 pm IST,  Updated : Dec 13, 2015 08:22 pm IST

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में एक घर में लड़की से मिलने के लिए चोरी-छिपे दाखिल हुए एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई और उसके दोस्त को बुरी तरह से

murder- India TV Hindi
murder

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में एक घर में लड़की से मिलने के लिए चोरी-छिपे दाखिल हुए एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई और उसके दोस्त को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अफसर ने बताया कि शनिवार रात कटरा के पास भगता गांव में हुई इस वारदात के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में ऊधमपुर के रहने वाले राहुल कुमार (21) और उसके दोस्त अभिषेक (21) को पीटा गया था। राहुल ने रविवार को दम तोड़ दिया।

पुलिस अफसर ने कहा, "लड़की के रिश्तेदार ने दोनों को देखा और शोर मचाया। इस पर गांववाले इकट्ठा हो गए और दोनों की लाठियों से बुरी तरह पिटाई की।" पुलिस ने दोनों लड़कों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत