1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला के शव को साइकिल से घुमाते रहे 2 शख्स, फिर बंद दुकान के बाहर छोड़कर फरार, CCTV में कैद हुई घटना

महिला के शव को साइकिल से घुमाते रहे 2 शख्स, फिर बंद दुकान के बाहर छोड़कर फरार, CCTV में कैद हुई घटना

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 06, 2023 07:06 pm IST,  Updated : Jun 06, 2023 07:16 pm IST

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में 2 शख्स महिला के शव को साइकिल पर लेकर घूमते रहे और फिर एक दुकान के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

woman - India TV Hindi
महिला के शव को ब्लर किया गया है। Image Source : INDIA TV

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 2 शख्स महिला के शव को साइकिल पर घुमाते रहे और फिर एक बंद दुकान के बाहर छोड़कर फरार हो गए। ये पूरा वाकया सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य डाकघर के सामने से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

जो शख्स महिला के शव को साइकिल पर लेकर घूम रहे थे, उन्होंने शव को बोरे में बंद कर रखा था। लेकिन इन लोगों ने शव को एक बंद दुकान के सामने बोरे से निकालकर रखा। ये पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। स्थानीय लोगों ने जब बहुत देर तक महिला के शरीर में कोई हलचल नहीं देखी तो पुलिस को फोन किया। 

मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पता लगा कि महिला मृत है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं साइकिल पर पहुंचे दोनों संदिग्धों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (छत्तीसगढ़ से आलोक शुक्ला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

मध्य प्रदेश: दमोह जिला शिक्षा अधिकारी पर स्याही फेंकी गई, लगे 'जय श्री राम' के नारे, सामने आया VIDEO

ओडिशा रेल हादसे में कोई साजिश तो नहीं हुई? CBI ने दर्ज किया केस, रेल मंत्रालय ने की थी सिफारिश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत